सामग्री:पनीर (क्यूब्स में कटा हुआ) – 200 ग्राम,दही – 2 बड़े चम्मच,लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच,गरम मसाला – 1/2 चम्मच,हल्दी – 1/4 चम्मच,धनिया पाउडर – 1/2 चम्मच,नींबू का रस – 1 चम्मच,हरा धनिया (कटा हुआ) – 1-2 चम्मच,कटी हुई शिमला मिर्च – 1/4 कप,कटी हुई प्याज – 1/4 कप,कटी हुई टमाटर – 1/4 कप,तेल – 1-2 चम्मच (ग्रिल करने के लिए),ताजे पराठे या टॉर्टिला – 2-3 (रोल के लिए)
Step 1: एक कटोरी में दही, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हल्दी, धनिया पाउडर, नींबू का रस और नमक डालें। अच्छे से मिला कर पनीर के टुकड़ों को इस मिश्रण में डालें और 15-20 मिनट के लिए मैरिनेट होने दें।
Step 2: एक पैन या ग्रिल पैन में थोड़ा तेल गरम करें और मैरिनेट किए हुए पनीर के टुकड़ों को डालकर दोनों ओर से ग्रिल करें, जब तक पनीर हल्का भूरा और क्रिस्पी न हो जाए।
Step 3: पराठे या टॉर्टिला को हल्का गर्म कर लें ताकि रोल बनाते समय वे आसानी से लपेटे जा सकें।
Step 4: पराठे पर सेंके हुए पनीर टिक्का के टुकड़े रखें, फिर ऊपर कटे हुए प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर डालें।
Step 6: सामग्री डालने के बाद पराठे को अच्छे से लपेट लें।
Step 7: पार्टी में चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।