फूड

Famous Non Veg Food In India: मांसाहारी खाने के लिए मशहूर हैं ये भारत के ये 7 शहर


Nisha Bharti

2 February 2025

भारत में हर शहर का अपना एक खास फूड कल्चर होता हैं, लेकिन कुछ शहर अपने मांसाहारी खाने के लिए खास पहचान रखते हैं। अगर आप नॉनवेज फूड लवर हैं तो इन 7 शहरों का खाना जरूर ट्राई करें।

चेन्नई: चेट्टीनाड चिकन और मटन करी चेन्नई के सबसे पसंदीदा नॉनवेज फूड में शामिल हैं। यहां के मसालेदार व्यंजन हर फूड लवर लिए बेहद खास होते हैं।

दिल्ली: भारत की राजधानी दिल्ली अपने लाजवाब कबाब, बटर चिकन और नहारी का स्वाद बेहद फेमस हैं। यहां आप करीम्स और जवाहर जैसी जगहें भी जाकर खा सकते हैं।

गोवा: गोवा का पोर्क विंदालू और सीफूड थाली टूरिस्ट्स के बीच काफी पॉपुलर है। यहां आप मछली करी, पोर्क विडाल, प्रॉन बाल्चाओ और पुर्तगाली व्यंजनों लुफ्त का मजा ले सकते हैं।

हैदराबाद: हैदराबाद अपनी हैदराबादी बिरयानी, कबाब और हलीम के लिए फेमस हैं। यहां की बिरयानी सॉफ्ट मांस और चावल के लिए मशहूर हैं।

कोलकाता: भारत का यह शहर माछेर झोल और मटन कोसा के लिए सबसे पसंदीदा मांसाहारी डिशों में से हैं। अगर आप फिश लवर हैं तो कोलकाता आपके लिए परफेक्ट जगह है।

लखनऊ: नबाबों का शहर लखनऊ के गलावटी और टुंडे कबाब पूरे देश में मशहूर हैं। यहां के कोरमा और निहारी भी एक बार जरूर ट्राई करें।

कोच्चि: अगर आप सीफूड पसंद करते हैं तो कोच्चि का फिश करी, प्रॉन मसाला और मीन मोइली आपके लिए बेस्ट हो सकता हैं।