Makar Sankranti इस साल का पहला त्योहार हैं। जो पुरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व खासतौर पर उत्तर भारत में तिल के बिना अधूरा माना जाता है।
Makar Sankranti dishes 2025: तिल न केवल इस त्योहार की पहचान है, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं, तिल से बनने वाली खास डिशेज के बारे में जो मकर संक्रांति पर बनाई जाती हैं।
तिल के लड्डू: मकर संक्रांति पर तिल के लड्डू बहुत प्रसिद्ध हैं। तिल और गुड़ से बने ये लड्डू सर्दियों में खासतौर पर खाए जाते हैं, क्योंकि ये गर्म होते हैं और शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा प्रदान करते हैं।
चिक्की: तिल की चिक्की भी एक स्वादिष्ट और हेल्दी विकल्प है। गुड़ और चीनी दोनों के साथ इसे आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है। खाने में यह न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि ताजगी भी देती है।
गजक और तिल बर्फी: गजक और तिल बर्फी भी इस समय खास बनाई जाती हैं। तिल और खोवा से तैयार ये डिशेज न केवल स्वाद में बेहतरीन होती हैं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं।
तिल रेवड़ी: तिल रेवड़ी भी इस समय का पसंदीदा स्नैक है। जो गुड़ या चीनी से तैयार होती है। यह देशभर में बहुत मशहूर है और विशेषकर मकर संक्रांति के दौरान खाई जाती है।
तिलकुट: तिलकुट मकर संक्रांति की एक अन्य प्रमुख डिश है। गुड़ और तिल का मिश्रण, जिसे चूड़ी और दही के साथ खाया जाता है, यह त्योहार की मिठास को दोगुना कर देता है।