फूड

Summer Foods: गर्मी में जरूर खाएं ये 5 सीजनल फल, शरीर में कभी नहीं होगी पानी की कमी


Nisha Bharti

19 March 2025

गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी होना सामान्य बात है, लेकिन कई बार पानी की कमी के कारण डिहाइड्रेट हो जाता है, जिससे थकान होने लगती हैं।

ऐसे समय में डिहाइड्रेशन और अन्य बिमारियों से बचने के लिए हमें अपने डाइट में इन 5 सीजनल फलों को जरूर शामिल करना चाहिए।

अंगूर: अंगूर गर्मी के मौसम का सुपर फूड माना जाता हैं। यह शरीर को ठंडक और हाइड्रेड रहता है।

आम: फलों का राजा आम गर्मी के मौसम में सबसे खास होता हैं। इसमें कई तरह के विटामिन्स पाएं जाते है जो शरीर और स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं।

मौसमी: मौसमी एक ऐसा फल है, जिसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है और यह शरीर को ठंडा रखता है।

अनानास: इस फल में 80% पानी की मात्रा पाई जाती है। यह पाचन के साथ शरीर के अन्य हिस्सों के लिए भी लाभकारी होते है।

तरबूज: तरबूज गर्मियों का सबसे अच्छा फल माना जाता है। इसमें 90% से ज्यादा पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।