फूड

Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं इन 5 खास मिठाइयों का भोग


Nisha Bharti

28 January 2025

Basant Panchami 2025 का त्योहार ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन मां सरस्वती को पीले रंग के पकवानों का भोग लगाना शुभ माना जाता है।

बेसन की बर्फी: बेसन की बर्फी बसंत पंचमी के लिए एकदम परफेक्ट मिठाई है। इसे बनाने के लिए बेसन को धीमी आंच पर घी में सुनहरा भूनें। फिर शक्कर की चाशनी मिलाकर इसे थाली में जमा लें और मां सरस्वती को अर्पित करें।

केसरिया खीर: खीर हमेशा से हर पूजा के लिए शुद्ध और स्वादिष्ट माना जाता हैं। इसे बनाने के लिए दूध, चावल, चीनी और केसर से बनाएं और ऊपर से काजू-बादाम डालकर इसे त्योहार के लिए खास बनाएं।

मालपुआ: पूजा-पाठ पर मालपुआ का भोग लगाना शुभ माना जाता हैं। इसके बनाने के लिए मैदा, दूध और गुड़ का घोल तैयार कर लें। इसके बाद इसे घी में तलें और इलायची के साथ सजा लें।

मूंग दाल का हलवा: मूंग दाल का हलवा त्योहारों पर बेस्ट भोग माना जाता है। इसे बनाने के लिए भिगोई हुई मूंग दाल को घी में भूनें और दूध-शक्कर मिलाकर गाढ़ा होने तक पकाएं। इसे मेवे के साथ सजाकर मां सरस्वती को अर्पित करें।

राजभोग: यह बंगाल की खास मिठाई अपने शानदार स्वाद और सुनहरे रंग के लिए जानी जाती है। इसे बनाने के लिए पनीर की बॉल्स को चीनी की पतली चाशनी में पकाएं और ऊपर से केसर और मेवे डालकर कम्प्लीट करें।