बूंदी (राजस्थान): राजस्थान में मीठे में बुंदिया बहुत पसंद की जाती है। बेसन और चाशनी से बनी ये छोटी-छोटी गोलियां कुरकुरी और स्वादिष्ट होती हैं।
कुल्फी (दिल्ली): दिल्ली की गर्मियों में ठंडक चाहिए तो कुल्फी सबसे बढ़िया है। यह आइसक्रीम अलग-अलग फ्लेवर में आती है।
चाट (उत्तर प्रदेश): लखनऊ और वाराणसी की चाट बहुत मशहूर है। इसमें आलू, चने, दही और चटनी का स्वाद होता है। इसमें पापड़ी, टिक्की और समोसा डाल कर मजेदार स्वाद में बनाया जाता हैं।
डोसा (कर्नाटक): कर्नाटक का डोसा बहुत फेमस स्ट्रीट फूड है। इसे चावल और दाल के घोल से बनाया जाता है और नारियल चटनी और सांभर के साथ खाया जाता है।
इडली-सांभर (तमिलनाडु): तमिलनाडु में इडली-सांभर एक पॉपुलर नाश्ता है। नरम इडली को मसालेदार सांभर और नारियल चटनी के साथ परोसा जाता है।
मोमोज (सिक्किम): सिक्किम के मोमोज भाप में पकाए जाते हैं और तीखी चटनी के साथ खाए जाते हैं। आजकल बाजार में मोमोज की कई वैरायटी मिलती हैं।
पाव भाजी (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र की पाव भाजी मसालेदार भाजी और बटर वाले पाव के साथ परोसी जाती है। यह महाराष्ट्र के लोगों की सबसे फेवरेट डिश हैं।