ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिग्गजों का जमावड़ा, कौन-कौन आया?


Prateek Pandey

25 September 2024

आज यानी बुधवार को इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ किया गया। ट्रेड शो में हिस्सा लेने पहुंचे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सूबे से सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की।

उप राष्ट्रपति ने कहा कि ट्रेड शो में आकर बहुत खुशी हुई। यहां कई स्टॉल देखने पर ऐसा लगा कि वह दुनिया के सबसे विकसित देश में आ गए हैं।

इंटरनेशनल ट्रेड शो के सबसे मुख्य आकर्षण में से लेजर शो एक होगा। 27 और 28 सितंबर की शाम हॉल नंबर 14 और 15 के सामने खुले क्षेत्र में यह होगा।

उप राष्ट्रपति ने सीएम की तारीफ करते हुए कहा कि योगी जी इस राज्य के लिए 'गेम चेंजर' साबित हुए हैं और इससे देश को काफी मदद मिल रही है। मैं उनके 24x7 कार्य करने की विशेष शैली से अभिभूत हूं।

इस शो में हिस्सा लेने देश के हर कोने से लोग आ रहे हैं। लोगों का उत्साह काफी जबरदस्त है।