गुना

दीवाली और धनतेरस से पहले 24 अक्टूबर को बाजार में बूम आएगा। इस दिन पुष्य क्षत्र में बाजार में धन वर्षा होगी। वैसे खरीदी का योग 8 अक्टूबर से शुरू हो गया है जो 24 अक्टूबर तक चलेगा।


Sanjana Kumar

13 October 2024

ज्योतिषी पं. युवराज राजौरिया के मुताबिक 27 नक्षत्रों में से पुष्य नक्षत्र को सबसे शुभ माना जाता है। इसे नक्षत्रों का राजा कहा गया है। 

पं. सुरेश शास्त्री ने बताया कि पुष्य नक्षत्र को अमरेज्य भी कहा जाता है। इस नक्षत्र की गुरुवार को युति खरीदारी के लिए बहुत ही शुभ होती है। पुष्य नक्षत्र शनि प्रधान है, लेकिन इसकी प्रकृति गुरु जैसी होती है।

पुष्य नक्षत्र में खरीदी गई वस्तुएं स्थाई फलदायी मानी जाती हैं। इस दिन स्वर्ण आभूषण, हीरा, देव प्रतिमा, भूमि-भवन, वाहन, फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन खरीदना चाहिए। चांदी और पीतल के बर्तन खरीदने से मानसिक शांति मिलती है।

पुष्य नक्षत्र की शुरुआत 24 अक्टूबर को सुबह 11.45 बजे से होगी। यह 25 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे तक रहेगा। दिनभर खरीदी के लिए शुभ योग रहेगा।