ग्वालियर

Javed Akhtar Birthday : 27 रुपए लेकर जावेद अख्तर आए थे मुंबई


Avantika Pandey

17 January 2025

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों में से एक मशहूर राइटर जावेद अख्तर आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहें हैं।

इनका जन्म 17 जनवरी 1945 में मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। आज भले ही जावेद अख्तर अपने आप में बहुत बड़ा नाम है लेकिन उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा था। जानिए जावेद अख्तर के संघर्ष से जुड़ा एक किस्सा..

दूसरी पत्नी सबाना आजमी ने एक ट्वीट के जरिए जावेद अख्तर के संघर्षों से भरे सफर का जिक्र किया। ट्वीट में सबाना ने बताया कि, 19 साल की उम्र में जावेद महज 27 रुपए लेकर मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर उतरे थे।

आंखों में बड़े सपने लिए जावेद ने जिंदगी में आए संघर्षों से कभी हार नहीं मानी। चार दिनों तक वह बिना खाए रहें।

बॉलीवुड में लंबे संघर्ष के बाद उनकी किस्मत बदली और उनके जीवन में सोले जैसी सुपरहिट फिल्म आई। इस ब्रेक के बाद जावेद अख्तर इंडस्ट्री के बड़े नाम बन गए।