ग्वालियर

सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं ये इमोजी


Avantika Pandey

17 July 2025

World Emoji Day: सोशल मीडिया का उपयोग जिस तेजी से बढ़ा है, उसके साथ ही भावनाएं व्यक्त करने का तौर-तरीका भी बदला है। जब लोग सीधे कोई बात नहीं कहना चाहते तो इमोजी का उपयोग करते हैं। (फोटो सोर्स : एआई जेनरेटेड)

इमोजी बिना कोई भाषा और शब्दों के अपनी भावनाएं व्यक्त करने का सुंदर माध्यम हैं। स्मार्टफोन, सोशल मीडिया के दौर में इमोजी संवाद का नया और प्रभावशाली माध्यम बन गया है, जिससे भावनाओं को सरल और सहज रूप में व्यक्त किया जा सकता है। (फोटो सोर्स : एआई जेनरेटेड)

डिजिटलाइजेशन ने दुनिया को समेट दिया है। इमोजी भाषा की सीमाएं तोड़ते हैं। दुनिया में किसी भी हिस्से में रह रहे इंसान को इमोजी की भाषा समझ में आ जाती है। अब यह केवल सजावट का ही नहीं बल्कि संचार का अच्छा माध्यम बन गए हैं। (फोटो सोर्स : एआई जेनरेटेड)

एमआईटीएस के कंप्यूटर साइंस विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आरएस जादौन ने कहा, इमोजी बिना शब्दों की प्रतिक्रिया होते हैं। यह संदेश को आकर्षक और मनोरंजक बनाते हैं, जिससे उसे पढ़ने में रुचि पैदा होती है।

यह इमोजी अधिक किए जाते उपयोग... ● खुशी के आंसू वाला चेहरा: यह इमोजी हंसी व खुशी की भावना को व्यक्त करने के लिए उपयोग किया जाता है। (फोटो सोर्स : एआई जेनरेटेड)

लाल दिल: यह इमोजी स्नेह, प्रेम और खुशी को व्यक्त करता है।

दिल की आंखों का चेहरा: यह इमोजी प्रेम, आकर्षण और प्रशंसा व्यक्त करने के लिए उपयोग किया जाता है।

गुस्से वाला चेहरा: यह इमोजी आक्रोश को प्रदर्शित करता है।

थस अप साइन: यह किसी बात की स्वीकृति, प्रोत्साहन, उत्साहवर्धन के लिए अधिकतर उपयोग किया जाता है। (फोटो सोर्स : एआई जेनरेटेड)

मुस्कुराता हुआ चेहरा: यह इमोजी सकारात्मकता और खुशी का संदेश देता है। (फोटो सोर्स : एआई जेनरेटेड)