अस्थमा एक गंभीर श्वसन समस्या है, जिसमें श्वास नलिकाएं सूज जाती हैं और सांस लेना मुश्किल हो जाता है।
धूल, पराग (पॉलन), और धूलकण अस्थमा (Asthma Patients Harmful Things) को उत्तेजित कर सकते हैं। ये एलर्जी अस्थमा के लक्षणों को बढ़ा सकते हैं।
सिगरेट का धुंआ अस्थमा के मरीजों के लिए बहुत हानिकारक है। यह श्वसन नलिकाओं को और अधिक संकुचित करता है और सांस लेने में परेशानी बढ़ाता है।
किचन क्लीनिंग उत्पाद, रसायन, और एयर फ्रेशनर्स अस्थमा (Asthma Patients Harmful Things) के लक्षणों को बढ़ा सकते हैं। इनसे निकलने वाली गैसें श्वसन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
बहुत ज्यादा शारीरिक मेहनत या व्यायाम अस्थमा को ट्रिगर कर सकता है, खासकर अगर वातावरण में नमी या ठंडक हो।
बहुत ज्यादा ठंडी या गर्म हवा अस्थमा के लक्षणों को बढ़ा सकती है। ठंडी हवा से श्वसन नलिकाएं संकुचित हो सकती हैं, जबकि गर्म वातावरण से शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।