Ayurveda Amrit Foods: आयुर्वेद भारतीय चिकित्सा पद्धति का अहम हिस्सा है। इस पद्धति से हम रोग को जड़ से खत्म कर सकते हैं।
Ayurveda Amrit Foods: आज हम ऐसे ही 5 खाद्य पदार्थ की चर्चा करेंगे जो आयुर्वेद में अमृत समान है। आइए जानते हैं कौनसे है वो खाद्य पदार्थ।
हल्दी आयुर्वेद में हल्दी को एक महत्वपूर्ण औषधि माना गया है। हल्दी में करक्यूमिन नामक यौगिक बहुत लाभकारी होता है।
आयुर्वेद में घी को 'अमृत' माना जाता है। यह एक प्राचीन भारतीय औषधि है जिसके अनेक स्वास्थ्य लाभ हैं। घी में विटामिन ए, डी, ई, के और बी 12 होता है।
आयुर्वेद में शहद (Ayurveda Amrit Foods) को 'देवताओं का भोजन' माना जाता है। यह एक प्राचीन भारतीय औषधि है। शहद प्राकृतिक रूप से मीठा होता है और इसमें कई पोषक तत्व होते हैं।
तुलसी में एडाप्टोजेनिक गुण होते हैं। इसी कारण यह तनाव को कम करती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबियल गुण भी होते हैं।
आंवला विटामिन सी का सबसे अच्छा नेचुरल सोर्स है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने, त्वचा को स्वस्थ रखने और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।11:46 AM