स्वास्थ्य

Bathing with cold water in winter : सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने से ठीक होता है ब्लड सर्कुलेशन, मिलते हैं अनगिनत फायदे


Manoj Vashisth

18 December 2024

सर्दियों का मौसम आते ही कई लोग ठंडे पानी से नहाने से परहेज करने लगते हैं। सोचते हैं कि यह सेहत के लिए सही नहीं है। लेकिन, वैज्ञानिक शोध और विशेषज्ञों की राय कहती है कि ठंडे पानी से नहाना सर्दियों में भी फायदेमंद हो सकता है।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में 2022 में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, ठंडे पानी से नहाने के फायदे अनेक हैं। ठंडे पानी से नहाना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।

सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जब ठंडा पानी शरीर से संपर्क करता है, तो ब्लड वेसल्स सिकुड़ती हैं और बाद में फैलती हैं। इससे शरीर के सभी अंगों तक पर्याप्त मात्रा में ब्लड और ऑक्सीजन पहुंचती है

ठंडे पानी से नहाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह इम्यून सिस्टम को सक्रिय करता है, जिससे सर्दी-जुकाम और अन्य बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

ठंडा पानी त्वचा के छिद्रों को बंद रखता है, जिससे त्वचा टाइट और चमकदार बनी रहती है। इसके अलावा, यह बालों के लिए भी लाभकारी है। ठंडे पानी से नहाने से बाल मजबूत, चमकदार और मुलायम रहते हैं।

तनाव भरी जिंदगी में ठंडा पानी राहत का माध्यम बन सकता है। ठंडा पानी शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन के स्तर को बढ़ाता है, जिससे मूड अच्छा रहता है और तनाव कम होता है।