गुड़ खाना कई मायनों में सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसलिए गुड़ खाने की सलाह भी दी जाती है।
गुड़ में आयरन, पोटेशियम, विटामिन-सी, फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए गुड़ खाने से एक नहीं कई फायदे मिलते हैं।
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या शुगर के मरीजों को गुड़ खाना चाहिए या नहीं? जवाब दिया है न्यूट्रिशनिस्ट रिद्धि खन्ना ने।
न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि अन्य मिठास के विकल्पों के मुकाबले गुड़ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।
ग्लाइसेमिक इंडेक्स यह बताता है कि किसी खाद्य पदार्थ से शरीर में ग्लूकोज का स्तर कितनी तेजी से बढ़ेगा। गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 84.4 है, तो डायबिटीज के मरीजों को इसे नहीं खाना चाहिए।
वहीं गुड़ जो है ब्लड सर्कुलेशन को भी सही बनाए रखने में मदद करता है। सर्दियों में गुड़ खाने से पाचन क्रिया सही रहती है।