स्वास्थ्य

स्ट्रोक आने से पहले दिखने वाले 5 लक्षण


Puneet Sharma

26 October 2024

स्ट्रोक को ब्रेन अटैक या ब्रेन स्ट्रोक भी कहा जाता है। इसका होने का कारण यह है कि जब दिमाग के किसी हिस्से में ब्लड सप्लाई सही से नहीं हो पाती है या मस्तिष्क में रक्त वाहिका फट जाती है।

आज के समय में गलत खानपान, खराब जीवनशैली, मोटापा, तनाव, शराब का सेवन के कारण यह समस्या बढ़ती जा रही है।

कुछ ऐसे संकेत है जो हमें स्ट्रोक आने से पहले दिखाई देने लगते हैं। यदि इन लक्षणों को पहचान लिया जाए तो खतरा टल सकता है। स्ट्रोक से पहले दिखने वाले लक्षण

हाथों और पैरों में कमजोरी या सुन्नता का अनुभव करना स्ट्रोक का एक संभावित संकेत हो सकता है। इस स्थिति में व्यक्ति को हाथों को ऊपर उठाने या नीचे करने में कठिनाई हो सकती है।

स्ट्रोक के प्रारंभिक संकेतों में अचानक बोलने में कठिनाई होना भी शामिल है। इस स्थिति में व्यक्ति को स्पष्ट रूप से बोलने में दिक्कत हो सकती है।

स्ट्रोक के दौरान मरीज की दृष्टि प्रभावित हो सकती है। इसके परिणामस्वरूप एक या दोनों आंखों से दृष्टि कम या धुंधली हो जाती है।

यदि आपके चेहरे का एक हिस्सा लटका हुआ प्रतीत हो रहा है, तो यह स्ट्रोक का संकेत हो सकता है। इसके अलावा, इस स्थिति में व्यक्ति को मुस्कुराने में भी कठिनाई हो सकती है।

स्ट्रोक के परिणामस्वरूप शरीर का संतुलन प्रभावित हो सकता है। इस स्थिति में, मरीज को चलने-फिरने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।