स्वास्थ्य

Lauki Juice Side Effects: किन लोगों के लिए खतरनाक हो सकता लौकी का जूस, जानें आप


Puneet Sharma

24 January 2025

लौकी का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन फिर भी कई लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए, नहीं तो यह नुकसानदायक हो सकता है।

लौकी के जूस में आयरन, फास्फोरस, विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम ​आदि सब भरपूर मात्रा में होने के बाद यह कई लोगों के लिए नुकसानदायक है।

यदि आपका पाचन तंत्र ठीक नहीं रहता है तो आपको इसके ​जूस से परहेज करना चाहिए। यदि लौकी जूस पीते हैं तो आपको दस्त, कब्ज की समस्या हो सकती है।

प्रेग्नेंट ​महिलाओं को लौकी के जूस पीने से मना किया जाता है। कई रिसर्च बताती है कि इसमें ऑक्सलेट मौजूद होता है जो शिशु को नुकसान पहुंचा सकता है।

किडनी खराब होने की स्थिति में भी लौकी का जूस पीने से परहेज करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद पानी आपकी समस्या को ओर बढ़ा सकता है।

लौकी का जूस कढ़वा होता है। ऐसे में यदि आपको कढ़ती चीजों से एलर्जी है तो लौकी का जूस आपके लिए एलर्जी की समस्या को ओर बढ़ा सकता है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।