हर साल National Walking Day पर लोगों को पैदल चलने और फिटनेस के प्रति जागरूक किया जाता है।
पैदल चलना एक सरल लेकिन प्रभावी व्यायाम है, जिससे शरीर की कई बीमारियां ठीक हो सकती हैं।
लेकिन क्या आपको पता है कि सुबह और शाम कितने कदम चलना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है? आइए, विस्तार से जानें।
रोजाना सुबह और शाम बस 30-45 मिनट पैदल चलने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं।
नियमित रूप से पैदल चलने से हृदय स्वास्थ्य, ब्लड सर्कुलेशन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
सामान्य गति से चलने से मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है और मूड बेहतर बनता है।
यह एक लो-इंटेंसिटी एक्सरसाइज है, जो संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालती है।
जिन लोगों को जोड़ों और हड्डियों में दर्द रहता है, उनके लिए सुबह-शाम चलना फायदेमंद हो सकता है।
सुबह और शाम टहलने से ऊर्जा स्तर बढ़ता है और नींद की गुणवत्ता में सुधार आता है।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।