स्वास्थ्य

Sugarcane Juice: गर्मियों में इन लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए गन्ने का जूस


Nisha Bharti

3 April 2025

गर्मी के मौसम में गन्ने का जूस पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता हैं, लेकिन यह कुछ लोगों को हानि भी पंहुचा सकती हैं।

आइए जानते हैं किन लोगों को गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए।

गन्ने के जूस में नेचुरल शुगर की मात्रा बहुत होती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकती है।

अगर आप सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान हैं तो गन्ने का जूस का सेवन नहीं करें। दरअसल, गन्ने की तासीर ठंडी होती है।

अगर आपके दांत कमजोर या आपको कैविटी की समस्या है तो गन्ने का जूस पीने से बचना चाहिए।

गन्ने का जूस में कैलोरी और शुगर की मात्रा अधिक होता है ,इसलिए जो लोग वजन घटाने का प्रयास कर रहे हैं उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं, उन्हें गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए। इसमें पोलिकोसानोल नामक तत्व होता है, जो पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है।

गन्ने का जूस पाचन क्रिया को धीमा कर सकता है और गैस या एसिडिटीकी समस्या को बढ़ा सकता है।