पेट दर्द एक आम समस्या है, जो कभी भी और किसी भी कारण से हो सकता है। ऐसे में पेट दर्द को राहत देने के लिए दवाइयों के अलावा कुछ घरेलू उपाय भी बेहद प्रभावी साबित हो सकते हैं।
अदरक में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो पेट दर्द और गैस की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। आप अदरक की छोटी सी टुकड़ी को चबाकर या अदरक की चाय बनाकर सेवन कर सकते हैं।
पेट दर्द में पुदीना का सेवन बेहद लाभकारी होता है। यह पेट की मांसपेशियों को आराम देता है और दर्द को कम करता है।
अगर आपको पेट (Stomach pain relief) में गैस और ऐंठन की समस्या हो रही है, तो सेंधा नमक और हींग का इस्तेमाल लाभकारी हो सकता है। सेंधा नमक में आयोडीन की मात्रा कम होती है और यह पाचन में सहायक होता है।
जीरा पेट की समस्याओं को दूर करने में मददगार है। यह पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है और पेट दर्द में राहत देता है।
दही और शहद का मिश्रण पेट (Stomach pain relief) के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन क्रिया को सुधारते हैं।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।