चाहे काम का दबाव हो, व्यक्तिगत समस्याएं हो या शारीरिक थकावट, स्ट्रैस (Stress relief tips) हमारे जीवन का हिस्सा बन चुका है। जानिए स्ट्रैस कम करने के 5 सरल और असरदार उपाय।
गहरी श्वास लें: गहरी श्वास लेना स्ट्रैस को कम करने का सबसे आसान तरीका है। जब भी आप महसूस करें कि स्ट्रैस बढ़ रहा है, तो 5-10 मिनट के लिए गहरी श्वास लें।
योग और ध्यान: योग और ध्यान का अभ्यास स्ट्रैस को कम करने के लिए बहुत प्रभावी है। योग शरीर को लचीला बनाता है और मानसिक शांति प्रदान करता है। वहीं ध्यान से मानसिक शांति और संतुलन मिलता है।
प्राकृतिक वातावरण: प्राकृतिक वातावरण में समय बिताना एक बेहतरीन तरीका है स्ट्रैस को कम (Stress relief tips) करने का। हरे-भरे बाग-बगिचों में घूमना, समुद्र के किनारे बैठना, या पर्वतों में समय बिताना, ये सब हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी हैं।
व्यायाम करना: व्यायाम ना केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक सेहत के लिए भी महत्वपूर्ण है। जब आप व्यायाम करते हैं, तो शरीर में एंडोर्फिन (hormones of happiness) का स्त्राव होता है, जो आपके मूड को बेहतर बनाता है।
आराम करें: काम के दौरान अगर आप लगातार काम करते जाएं, तो यह आपकी मानसिक (Stress relief tips) और शारीरिक सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। इसलिए नियमित रूप से ब्रेक लेना बहुत जरूरी है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।