विटामिन डी जिसे सनसाइन विटामिन भी कहा जाता है। यह हमोर शरीर के लिए जरूरी विटामिन माना जाता है।
यह विटामिन हमारे हड्डियों के लिए फायदेमंद होता ही है साथ ही यह हमारे इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है।
विटामिन डी की कमी होने पर महिलाओं में कई तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। आइए जानते हैं कौनसे वे लक्षण है।
विटामिन डी की कमी होने पर महिलाओं में हड्डियों व जोड़ों में दर्द होने, मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन जैसी समस्या होने लगती है।
जब महिलाओं में विटामिन डी की कमी होती है तो जल्दी-जल्दी बीमारी पड़ना, तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याएं होने लगती है।
महिलाओं में विटामिन डी की कमी होने पर बाल झड़ने, मांसपेशियों में कमजोरी जैसी समस्या होने लगती है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।