स्वास्थ्य

World Health Day 2025: हेल्दी बॉडी के लिए रोजाना करें ये योगासन


MEGHA ROY

5 April 2025

हेल्दी बॉडी पाने के लिए नियमित योगाभ्यास बेहद फायदेमंद होता है, जो आपके शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारने और आपको एक सक्रिय जीवनशैली अपनाने में मदद करता है।

इस World Health Day पर, आइए जानते हैं कुछ प्रभावी योगासनों के बारे में, जो आपकी हेल्दी बॉडी के लिए बहुत लाभकारी हो सकते हैं।

पद्मासन:यह आसन मानसिक शांति, ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है और आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

सर्वांगासन :यह आसन आपके पूरे शरीर को फायदे पहुंचाता है। रोजाना इसे करने से मस्तिष्क, गले और रीढ़ की हड्डी को फायदा होता है। यह शारीरिक और मानसिक थकान को दूर करता है।

प्रणायाम :यह योगासन है जिसे करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और मानसिक शांति मिलती है। यह तनाव को कम करने और मानसिक स्थिति को बेहतर बनाने में सहायक है।

धनुरासन :अगर आपको वजन घटाना है, तो आप इस योगासन को कर सकते हैं। इससे पेट की चर्बी को घटाने में मदद मिलती है। यह आपकी रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है और पाचन तंत्र को सही रखता है।

भुजंगासन: इस योगासन को करने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं, जैसे आपकी पीठ, कंधों और हाथों को मजबूत करना। इसके अलावा, यह आपके पेट और हार्ट के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है।

वृक्षासन : इस योगासन को रोजाना करने से पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है, साथ ही मानसिक शांति और ध्यान को भी बढ़ाता है।

ताड़ासन : अपने बॉडी को फिट रखने के लिए रोजाना 5 मिनट ताड़ासन करने से रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने, ब्लड फ्लो को बेहतर करने और शरीर को लम्बा करने में मदद मिलती है।