Daily Horoscope 22 December: रविवार का दिन मेष से मीन तक की राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा, जानें एक क्लिक पर। पढ़ें आज का राशिफल रविवार
मेष राशिः 22 दिसंबर के अनुसार रविवार को मेष राशि वालों के लिए विवाह के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। समाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें।
वृषभ राशि: रविवार को भविष्य की चिंता रहेगी। किसी की जमानत दे कर जोखिम न लें। निवेश शुभ रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद न करें। पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेंगे।
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए नए कार्य की शुरुआत लाभप्रद रहेगी। मिजाज खुशनुमा रहेगा। जीवन आध्यात्म की तरफ मुड़ सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। विरोधी परास्त होंगे। इष्ट देव के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे।
कर्क राशि: समय रहते अपने कार्यों का विभाजन कर दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद न करें। फालतू खर्च होंगे। अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा।
सिंह राशि: अपनी आदतों को बदलना चाहिए। साथ ही प्रयास करना चाहिए कि जो भी फैसला करें, उस पर कायम रहें। संतान से मनभेद होगा, रूका हुआ धन मिलने की संभावना है। यात्रा से लाभ होगा ।
कन्या राशि: कन्या राशि वालों को अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। अनाज तिलहन के निवेश, नौकरी और यात्रा से लाभ होगा। कार्यस्थल में बदलाव संभव है। व्यवसाय में नई योजना लागू होगी।
तुला राशि: रविवार को सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रूचि रहेगी। घर-परिवार में चल रहे विवादों के कारण चिंतित रहेंगे। नौकरी में भागदौड़ रहेगी। दान धर्म कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि: नया वाहन, मशीनरी पर धन खर्च होगा। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। परिवारिक कार्यक्रमों में भागदौड़ अधिक होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।
धनु राशि: धनु राशि वालों को अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। संतान सुख मिलेगा। परिणय कार्य की रूकावटें दूर होंगी। माता पिता से अनबन संभव है।
मकर राशि: प्रियजन से मन की बात बताने का अवसर मिलेगा। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। पेट संबंधित रोग संभव है।
कुंभ राशि: 22 दिसंबर को अपने व्यवहार को नम्र रखें। परिवार में बुजुर्गो का साथ मिलेगा। प्रमाद रहेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी और पिकनिक का आनंद मिलेगा।
मीन राशि: मीन राशि वाले कार्यस्थल पर विवाद से बचें। निजी जीवन में तनाव रहेगा। नौकरी में परिश्रम अधिक होगा। चोट और चोरी आदि से हानि संभव है। निवेश में जोखिम न उठाएं।