राशिफल

5 राशियों के लिए मंगलमय है मंगलवार, क्या आप भी हैं लकी राशि वाले


Pravin Pandey

9 December 2024

दैनिक राशिफल मंगलवार के अनुसार 10 दिसंबर को कर्क, कुंभ समेत 5 राशि के लोगों को लाभ होगा, जबकि एक राशि ऐसी भी है जिसके लोगों को चोट चपेट लग सकती है। मंगलवार का भविष्यफल जानने के लिए पढ़ सकते हैं आज का राशिफल 10 दिसंबर

मेष राशिः आप जो सोचते हैं, वह करते नहीं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।

वृषभ राशिः अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते हैं। मंगलवार को शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट और दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।

मिथुन राशिः 10 दिसंबर का दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

कर्क राशिः कर्क राशि वाले अपनी संगति बदलें, आपका संसार बदल जाएगा। अपने आपको सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान और अस्वस्थता रहेगी। व्यावसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा।

आज का राशिफल सिंह राशि 10 दिसंबर के अनुसार मंगलवार को दिन की शुरुआत में रूक-रूक कर कार्य होंगे। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश और नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी।

कन्या राशिः मंगलवार को संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी और अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यकर्म की रूपरेखा बनेगी।

तुला राशिः दस दिसंबर को जीवन साथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलो में आप का विरोध होगा। विवाद न करें।

वृश्चिक राशिः संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी जिद जायज हो। आप की निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

धनु राशिः मंगलवार को दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

मकर राशिः कोई चौंकाने वाला समाचार मिल सकता है। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।

कुंभ राशिः व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आप के बने बनाए कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझबूझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश और नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।

मीन राशिः पारिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता और तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।