राशिफल

शुक्रवार को दो राशियों पर होगी लक्ष्मीजी की कृपा, जानें किसकी किस्मत देगी दस्तक


Pravin Pandey

5 December 2024

Friday Horoscope: आज का राशिफल 6 दिसंबर के अनुसार शुक्रवार मंगल की दो राशियों मेष और वृश्चिक के लिए बेहद शुभ है। आपकी किस्मत क्या कहती है, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल (aaj ka rashifal 6 december)

मेष राशि: शुक्रवार का दिन मेष राशि के लिए मध्यम रहेगा, कोई चौंकाने वाली खबर सुन सकते हैं। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, रिश्तेदारों से अनबन संभव है।

वृषभ राशिः लंबे समय से चल रहे कानूनी कार्यों में गति आएगी। कम बोलो, अच्छा बोलो। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव होता पिता के साथ तालमेल स्थापित न होने से घर का माहौल बिगड़ सकता है।

मिथुन राशिः नवीन और आधुनिक अध्ययन में रूचि बढ़ेगी, लोगों के बीच आपके हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात सुकून देगी, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। यात्रा में कष्ट होगा।

कर्क राशिः अपने निजी कार्यों पर अधिक ध्यान देंगे, जिसकी वजह से सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, सकारात्मक सोच के चलते आगे बढ़ेंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी।

सिंह राशिः 6 दिसंबर को आमदनी के नए आयाम स्थापित होंगे, राजनीति में चल रहे प्रयास सफल होंगे। प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी, जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। विरोधी आपको परास्त करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

कन्या राशिः अपनों से बड़ों का सम्मान करें। आजीविका के नए साधन स्थापित होंगे, माता-पिता के साथ व्यवहार में गिरावट आएगी। मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे, मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी।

तुला राशिः व्यापारिक वर्ग के लिए समय शुभ है। परिवार में किसी विषय को लेकर चल रहे विवाद समाप्त होंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, नौकरी में बदलाव का मन होगा। जीवनसाथी से व्यवहार सुधरेंगे।

वृश्चिक राशिः कार्य की सफलता से नई ऊर्जा का संचार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, मन में प्रसन्नता रहेगी। नई व्यापारिक योजनाओं को पूरा करने में लगे रहेंगे, किसी विद्वान का मार्गदर्शन जीवन में सफलता दिलाएगा।

धनु राशिः रोजगार की तलाश में लगे लोगों के लिए समय प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आलस्य की अधिकता से कार्य प्रभावित होंगे, संपत्ति की खरीद बिक्री के कार्य से जुड़े लोगों के लिए समय सामान्य है। भाइयों से विवाद संभव है।

मकर राशिः आपकी आदतों के कारण परिजन परेशान रहेंगे। व्यापारिक क्षेत्र में उन्नति होगी, धार्मिक आस्था बढ़ेगी। सामाजिक मार्ग प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, यात्रा के योग बंन रहे हैं जो सुखपूर्वक रहेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ राशिः अपने व्यवहार को दुरुस्त करें, कम बोलें अच्छा बोलें। अपनों से बड़ों का सम्मान करें, बिना विचार किए कार्य करने से बचें। मांगलिक आयोजनों में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। कानूनी विवादों से राहत मिलेगी।

मीन राशिः समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता, इसलिए जो मिला है उसमें प्रसन्न रहें। संतान की उन्नति होगी, अध्ययन में रूचि की कमी रहेगी। नौकरी से संबंधित समस्या का समाधान होगा।