मंगलवार को देव उठनी एकादशी है, इस दिन लोग पूजा पाठ कर ईश्वर का आशीर्वाद मांगेंगे। लेकिन क्या आपको मालूम है 12 नवंबर को मेष राशि से मीन तक के लोगों का कैसा रहेगा दिन, पं चंदन श्याम नारायण से जानें क्या कहते हैं सितारे …
मेष राशि: बीते हुए कल के बारे में न सोच कर आने वाले भविष्य के बारे में विचार करें तो बेहतर रहेगा। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे, जीवनसाथी का स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, अध्ययन में रूचि की कमी रहेगी।
वृषभ राशि: मंगलवार 12 नवंबर को समय रहते जरूरी कार्य को पूरा करें, कोर्ट कचहरी के कार्य में रूकावटें आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। विदेश जाने का योग बन रहा है।
मिथुन राशि: पारिवारिक माहौल अनुकूल बना रहेगा, परिजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आवश्यक कार्य से यात्रा के योग बनेंगे, नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे। पड़ोसियों के साथ व्यवहार दुरुस्त होगा।
कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय उन्नति कारक है, संतान के विवाह में आ रही परेशानी दूर होगी।
सिंह राशि: पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने से मन प्रसन्न होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी, यात्रा के योग हैं।
कन्या राशि: किसी व्यक्ति विशेष के प्रति आकर्षण बढ़ेगा, व्यापार विस्तार के लिए आर्थिक मदद मिलेगी। पारिवारिक कलह के कारण तनाव बढ़ सकता है, धार्मिक आस्था बढ़ेगी। आर्थिक लाभ होगा।
तुला राशि: व्यापारिक परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी, जमीन जायदाद के रूके कार्य आगे बढ़ेंगे। कोर्ट कचहरी संबंधी मामलों में किसी व्यक्ति विशेष से सहायता मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि: व्यापार में चल रही दिक्कतें दूर होंगी, काम को टालना बंद करें और पूरी मेहनत से कार्य करें। साझेदारी में चल रहे विवाद दूर होंगे, पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।
धनु राशि: लंबे समय से रूका हुआ कार्य आज होने के योग हैं, दिनचर्या में आए बदलाव से निजी कार्य देरी से पूरे होंगे। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय शुभ है, आर्थिक लाभ संभव है।
मकर राशि: पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा। मांगलिक कार्यों में रूचि न होने से कार्य विलंब से पूरे होंगे, क्रोध की अधिकता रहेगी। आर्थिक लाभ होगा, भाइयों से विवाद बढ़ेंगे।
कुंभ राशि: रूका हुआ पैसा मिलेगा, पुराने मित्रों से भेंट होगी। खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है, धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।
मीन राशि: अपने सूझबूझ से रूके कार्य पूरे करा लेंगे, दोस्तों की सहायता से कार्य पूरे होंगे। मनपसंद भोजन की प्राप्ति संभव है। प्रेम प्रसंग के चलते महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा, यात्रा टालें।