राशिफल

Rashifal 2024: 16 दिसंबर को किन राशियों को फायदा किसे नुकसान, एक क्लिक पर जानें पूस के पहले दिन का हाल


Pravin Pandey

15 December 2024

Rashifal 2024: 16 दिसंबर से पूस शुरू हो रहा है, इस महीने के पहले दिन सभी राशि के लोगों का भविष्यफल कैसा है, जानने के लिए करें क्लिक ..

मेष राशिः लोगों के व्यवहार से आप उनसे दूरियां बना सकते हैं। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे, विदेश जाने के योग बनेंगे। नए लोगों से संपर्क होगा रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आवास संबंधी समस्या का समाधान होगा।

वृषभ राशिः सोमवार को पारिवारिक कलह के कारण तनाव बढ़ सकता है। सामाजिक विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं, मकान दुकान की मरम्मत पर बड़े खर्च की आशंका है। राजनीति में रूचि बढ़ेगी।

मिथुन राशिः लंबे समय से चल रहा पारिवारिक विवाद आपसी सहमति से समाप्त हो सकता है। घर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी, वाहन पर खर्च बढ़ेगा। न्याय पक्ष मध्यम रहेगा।

कर्क राशिः दिखावे के चक्कर में खर्च बढ़ेगा। भाइयों के व्यवहार से मन दुखी होगा, नौकरी में चल रहे तनाव बढ़ सकते हैं। पेट से संबंधित समस्या रहेगी, नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं।

सिंह राशिः अपने व्यवहार से सहकर्मियों का दिल जीत लेंगे, लोगों का सहयोग मिलेगा। रूके कार्य पूरे होंगे, जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कन्या राशिः अपनी वाणी पर अंकुश रखें, कम बोलें, अच्छा बोलें। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, पड़ोसियों से व्यवहार सुधरेंगे। प्रेम प्रसंग के कारण पारिवारिक माहौल बिगाड़ सकता है। अध्ययन में रूचि बढ़ेगी।

तुला राशिः सोमवार को तुला राशि वाले लोगों के बहकावे में आकर निजी संबंधों को कमजोर न करें। व्यापार विस्तार के लिए आर्थिक मदद मिलेगी। नौकरी में दायित्व बढ़ सकते हैं, मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशिः काम को समय पर करें। आपकी बार-बार की भूलने की आदत से परेशानी बढ़ सकती है। कामकाज की अधिकता के कारण स्वास्थ्य कमजोर रहेगा व्यापार मध्यम रहेगा।

धनु राशिः आप किसी असहाय की मदद कर सकते हैं। व्यापार विस्तार के लिए समय शुभ है, किसी से मन की बात कहने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मकर राशिः धार्मिक आस्था बढ़ेगी। जमीन जायदाद से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी, परिजनों से संबंध कमजोर होंगे। दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा।

कुंभ राशिः आपके व्यवहार से परिजन नाखुश रहेंगे और अकडू रवैये और कटु वाणी के कारण लोग आपसे दूरियां बना लेंगे। समय रहते अपनी आदतों को सुधारें, आर्थिक नुकसान के योग हैं।

मीन राशिः व्यापार में बदलाव के योग बनेंगे। मकान दुकान से संबंधित समस्या का समाधान होगा। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं, दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए व्यापार की शुरुआत हो सकती है।