दैनिक राशिफल शनिवार का संकेत है 21 दिसंबर को कर्क कुंभ समेत कई राशि के लोगों की किस्मत चमकेगी। लेकिन क्या आपका भी भाग्य साथ देगा...
क्या इस दिन आपकी आर्थिक स्थिति, सामाजिक स्थिति कैसी रहेगी, यह सब जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल शनिवार
मेष राशिः परिवार से दूर जाने का समय है, अपनी नई जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे, नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। प्रशासन से सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे।
वृषभ राशिः शनिवार को अपने व्यवहार को नम्र रखें, क्रोध की अधिकता से बने कार्य बिगड़ सकते हैं। दूसरों के निजी मामलों में दखल देना बंद करें, कम बोलें, अच्छा बोलें, समय पर बोलें।
मिथुन राशिः आज भावनाओं पर काबू रखें, निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा, खर्च की अधिकता रहेगी। भाइयों के सहयोग से काम पूरे होंगे।
कर्क राशिः बड़े आकस्मिक खर्च की संभावना है। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे, धन कोष में वृद्धि होगी। पुराने विवादों से परेशान रहेंगे, प्रेम प्रसंग के कारण तनाव बढ़ेगा।
सिंह राशिः शनिवार को किसी अजनबी से संबंध मजबूत होंगे। 21 दिसंबर को मित्रों से सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं, माता पिता को धोखा देने से बचें।
कन्या राशिः पूर्व में की गई मेहनत का फल 21 दिसंबर को मिलेगा। वैवाहिक जीवन में चल रहे तनाव समाप्त होंगे। संपत्ति के चल रहे विवादों से मुक्ति मिलेगी, कलात्मक विधाओ में रूचि बढ़ेगी।
तुला राशिः किसी विशेष प्रयोजन से यात्रा होगी, अपनी सेहत का ध्यान रखें। वैवाहिक चर्चा सफल होगी, रियल एस्टेट के कार्य से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।
वृश्चिक राशिः शनिवार को बिना जानकारी के निवेश करने से बचें, परिजनों से संबंध सुधरेंगे। धार्मिक आस्था बढ़ेगी, संतान के किए कार्यों से दुखी और चिंतित रहेंगे। उधारी से बचें, धैर्य रखें, यात्रा संभव है।
धनु राशिः कारोबार में तरक्की होगी, आपकी प्रबंधन व्यवस्था की प्रशंसा होगी। परिजनों से उपहार मिल सकते है, किसी संत महापुरुष का सानिध्य मिलेगा। आप से लोगों की अपेक्षा बढ़ेगी।
मकर राशिः आज पारिवारिक आयोजनों में शामिल होंगे, गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। अपने आप को काफी हद तक बदलने में आप सफल रहेंगे, सब्र का फल मीठा होता है। माता पिता का साथ मिलेगा।
कुंभ राशिः शनिवार को अनावश्यक खर्च बढ़ेगा, परिवार में लोगों का व्यवहार अनुकूल न रहने से चिंतित रहेंगे। कार्य कुशलता से सहकर्मी प्रभावित होंगे, प्रेम प्रसंग के चलते महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
मीन राशिः आज सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आलस्य की अधिकता रहेगी, आप की योग्यता के आधार पर आप को उचित पद मिल सकता है। राजकार्यों में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।