देश का क्लीनेस्ट सिटी इंदौर दुनियाभर में जाना जाता है। बात शहर में घूमने की हो या फिर जायके की… इंदौरी फूड के दीवाने देश से विदेश तक में मिल जाएंगे।
मिनी मुंबई के नाम से मशहूर इंदौर की मिठाइयां लोगों के मुंह में पानी ले आते हैं।
इंदौर में खोया जलेबी लोगों को खूब पसंद आती है। फूड लवर्स इंदौर आकर इसे चखना नहीं भूलते। कई दुकानों में खोया जलेबी के साथ रबड़ी भी सर्व की जाती है।
रबड़ी के खोया जलेबी का टेस्ट और भी लाजवाब हो जाता है।
मालपुआ इंदौर ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश की पारंपरिक मिठाइयों में से एक है। स्वाद ऐसा कि हर कोई इसका दीवाना हो जाता है। मालपुआ को खोया, आटा, सूजी, ड्राई फ्रूट्स आदि से बनाया जाता है।
स्वीट लवर्स को एक बार इंदौर के मालपुओं का स्वाद जरूर चखना चाहिए।
इंदौर आए और पेठा पान नहीं चखा तो क्या चखा। इसके नाम से धोखा मत खाइए ये कोई पान नहीं बल्कि एक स्वादिस्ट मिठाई है। जिसे इंदौरी बड़े चाव से खाना पसंद करते है। बादाम, काजू, पिस्ता, गुलकंद, लौंग आदि सामग्री की मदद से इसे बनाया जाता है।