मिलिए एक ऐसी मां से, जिन्होंने डेढ़ लाख बच्चों को जीवन दिया। गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी सबसे अधिक डिलिवरी कराने का रिकॉर्ड भी इन्हीं के नाम पर है।
पद्मश्री डॉ. भक्ति यादव (Dr. Bhakti Yadav) ऐसी मां थीं, जिन्हें लोग ‘डॉक्टर दादी’ कहते थे। 91 वर्ष के अंतिम दिनों तक ममतामयी मां दूसरों को जीवन देने में जुटी रही। इंदौर की पहली महिला एमबीबीएस डॉक्टर रही भक्ति यादव को 30 मार्च 2017 को पद्मश्री से नवाजा गया।
अपने पूरे जीवनकाल में डॉ. भक्ति के नाम पर डेढ़ लाख से ज्यादा महिलाओं की डिलिवरी करवाने का रिकार्ड है। डिलिवरी कराने के लिए वह महज एक रुपया फीस लेती थीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 14 अगस्त 2017 को डाक्टर दादी के निधन पर दुख जताते हुए कहा था कि भक्ति यादव का दुनिया से चले जाना दुखद है। उनका काम हम सबके लिए एक प्रेरणा है।