इंदौर की गोद में सुकून पाने के लिए अगर आप आना चाहते है तो इन जगहों पर जरूर घूमने जाए ,यहां जाकर आपके सारे पैसे वसूल हो जाएंगे और आप अपने साथ यादों के पिटारे में कई हसीन लम्हों को कैद कर घर ले जाएंगे।
लोटस वैली (Lotus Valley) गुलावत वैली या लोटस वैली देखकर आप कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड की खूबसूरत घाटियों को भूल जाएंगे।
300 एकड़ में फैले इस लोटस वैली में चारों ओर कमल के फूल की चादर बिछी हुई मिलेगी।
इंदौर जिले के महू तहसील में स्थित पातालपानी वॉटरफॉल का नजारा देखते बनता है। 300 फीट की ऊंचाई से गिरते झरने की आवाज कानों को सुकून देती है।
इंदौर में राजवाड़ा पैलेस भी घूमने के लिए बेहद खूबसूरत जगहों में से एक है।
तिंछा वाटरफॉल को इंदौर के सबसे खूबसूरत झरनों में शुमार किया जाता है। फोटोग्राफी और ट्रैकिंग के लिए हर साल लाखों की तादाद में पर्यटक यहां आते हैं। ये इंदौर से महज 26 किलोमीटर की दुर है।