इस दिन कई धार्मिक, सामाजिक संगठनों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। दिन भर शिवालयों में भगवान की पूजा अर्चना होती रही।
श्रद्धालु सुबह सवेरे ही इंद्रावती नदी पहुंचे। यहां से जल लेकर शहर के मुख्य मार्ग से होकर शिवालयों तक आए।
Sawan Somwar 2025: यहां बोल बम का जयघोष कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
इंद्रावती से जल लाने के दौरान भी कांवरियों की टोली ऊं नम: शिवाय सहित भगवान शिव के जयकारा लगाते रहे।
कांवरियो की यात्रा जहां से गुजरती रही लोग इन्हें नमस्कार करते रहे।