यहां तेंदुआ, हायना, प्रोक्यूपाइ, सांभर जैसे खूब सारे जानवर लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र है।
यह सफारी एक छोटी लेपर्ड सफारी हैं, जो 20 किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैली हुई हैं। यह अरावली पर्वतमाला का एक हिस्सा है।
जयपुर झालाना सफारी में वर्तमान में 40 लेपर्ड सहित अन्य जानवर मौजूद हैं।
सफारी की खास बात यह है कि चूंकि यह एक छोटे से क्षेत्र में बना है, इसलिए यहां लेपर्ड आसानी से देखे जा सकते हैं।