जयपुर

राजस्थान की मशहूर मोजड़ी और जूतियां पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं।


Suman Saurabh

21 November 2024

मॉर्डन फुटवियर के जमाने में भी राजस्थानी परंपरागत मोजड़ी आज भी अपनी एक अलग पहचान रखती है।

राजस्थान में जोधपुर, नागौर, जालौर, बीकानेर, भीनमाल, जैसलमेर, जयपुर, बाड़मेर और फलोदी आदी शहरों की जूतियां प्रसिद्ध है।

राजस्थानी मोजड़ी का मुख्य आकर्षण इस पर की गई पारंपरिक कसीदाकारी होती है।

राजाओं और नवाबों द्वारा पहनी जाने वाली मोजड़ी आजकल युवाओं द्वारा काफी पसंद की जा रही है।

फैशन के इस दौर में मोजड़ी के दीवानों की संख्या में भी ‍दिन-ब-दिन बढ़ोतरी होती जा रही है।

आजकल बाजार में 150 से लेकर 2000 रुपए तक की मोजडि़यां मिलती हैं। इसमें हर रंग व डिजाइन की मोजडि़यां शामिल हैं।