राजस्थान की राजधानी जयपुर में हवामहल, नाहरगढ़ का किला और आमेर के किले से लेकर कई खास पर्यटन स्थल हैं। इनमें से ही एक है जलमहल।
जल महल जयपुर में मानसागर झील के मध्य स्थित एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक महल है। जलमहल का निर्माण 1699 के आसपास किया गया था।
इमारत और इसके चारों ओर की झील को बाद में 18वीं शताब्दी की शुरुआत में आमेर के महाराजा जय सिंह द्वितीय द्वारा पुनर्निर्मित और विस्तारित किया गया था।
अरावली की पहाड़ियों के तले स्थित जलमहल को मानसागर झील के बीचों-बीच होने के कारण 'आई बॉल' भी कहा जाता है।
पांच मंजिला जलमहल की सबसे खास बात ये है कि इसकी एक मंजिल ही पानी के ऊपर दिखता है बाकी की मंजिल पानी के नीचे हैं।
यही वजह है कि इस महल में गर्मी नहीं लगती। इस महल से पहाड़ और झील का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है।