जयपुर, राजस्थान की राजधानी है और इसे पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है। यहां घूमने के लिए हवा महल, आमेर किला, जंतर मंतर प्रसिद्ध है।
जोधपुर को ब्लू सिटी के नाम से भी जाना जाता है। यहां की अधिकतर इमारतें नीले रंग की हैं। जोधपुर में घूमने के लिए मेहरानगढ़ किला, उम्मेद भवन पैलेस, मंडोर गार्डन प्रसिद्ध जगह है।
जैसलमेर को गोल्डन सिटी के नाम से भी जाना जाता है। यहां की इमारतें पीले बलुआ पत्थर से बनी हुई हैं, जो सूरज की रोशनी में सुनहरी दिखती हैं। जैसलमेर में घूमने के लिए पटवा हवेली, बड़ा बाग, मंदिर पैलेस प्रसिद्ध है।
पुष्कर एक पवित्र शहर है जो अजमेर के पास स्थित है। यहां एक बड़ी झील है और कई मंदिर हैं। पुष्कर में कार्तिक पूर्णिमा के दौरान एक बड़ा मेला लगता है।
उदयपुर को झीलों का शहर कहा जाता है। यह शहर अपनी खूबसूरत झीलों और महलों के लिए प्रसिद्ध है। लेक पैलेस, सिटी पैलेस, जगदीश मंदिर प्रसिद्ध जगह है।