जशपुर नगर

न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना


Shradha Jaiswal

25 January 2025

छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर जिले में मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर की दिशा से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन होने की संभावना है।

जिसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर लगातार जारी रहने की संभावना है।

प्रदेश के उत्तर और मध्य में 26 जनवरी तक और बस्तर संभाग के जिलों में 27 जनवरी तक गिरावट होने की संभावना है।

इस अवधि में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। इस अवधि में मौसम से उसके रहने की संभावना है।