जशपुर

न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर जारी


Shradha Jaiswal

12 February 2025

छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर जिले में मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है।

प्रदेश में आज बुधवार 12 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर लगातार जारी रहने की संभावना है।

किन्तु न्यूनतम तापमान में सार्थक वृद्धि होने की सम्भावना नहीं है।