हालांकि बनाड़ क्षेत्र की मुख्य सड़क बिन बारिश भी पानी में डूबी हुई है।
दरअसल पानी निकासी नहीं होने चलते सड़क पर पानी भरा है।
यहां मुख्य सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं।
बनाड़ की मुख्य सड़क (जयपुर-जोधपुर हाइवे ) पर प्रतिदिन वाहन चालक गिरते नजर आते हैं।
हालांकि प्रशासन ने अभी तक समस्या का हल नहीं निकाला है।
इस संबंध में आम जनता ने कई बार विरोध-प्रदर्शन भी किया।
मानसूनी सीजन में इस क्षेत्र की जनता हर बार बेहाल हो जाती है।