जोधपुर

Jodhpur City: जोधपुर शहर को और भी खूबसूरत बनाती हैं यह 6 जगहें, यहां जाना कभी ना भूलें


Rakesh Mishra

24 September 2024

मेहरानगढ़ किला: यह किला जोधपुर का सबसे प्रमुख और बड़ा किला है। किले से शहर का शानदार नजारा दिखाई देता है। यहां कई महल, संग्रहालय और मंदिर हैं।

उम्मेद भवन पैलेस : दुनियाभर में मशहूर महल छीतर के पत्थर से बना एक आलीशान महल उम्मेद भवन पैलेस है। आम जनता अपनी भाषा में इसे छीतर पैलेस कहती है।

जसवंत थड़ा : यह एक सुंदर संगमरमर का स्मारक है। यह मेहरानगढ़ किले के पास स्थित है और यहां का वातावरण बहुत शांत और मनमोहक है।

मंडोर गार्डन : यह गार्डन प्राचीन मंडोर शहर के खंडहरों पर स्थित है। यहां कई मंदिर, छतरियां और उद्यान हैं, जो इसकी ऐतिहासिकता को दर्शाते हैं।

घंटाघर : यहां आप स्थानीय हस्तशिल्प, कपड़े और अन्य वस्त्र खरीद सकते हैं। घंटाघर (क्लॉक टॉवर) जोधपुर का एक प्रमुख चिन्ह है और इसके आसपास का बाजार बहुत जीवंत है।

बालसमंद झील : यह झील जोधपुर के पास स्थित है। झील के किनारे का दृश्य बहुत ही सुंदर होता है।