राजस्थान की फेमस आरएएस अधिकारी SDM प्रियंका विश्नोई ने बुधवार को अंतिम सांस ली। अकसर वे चर्चाओं में रहती थीं। आइए आपको उनकी कुछ खास बातों से अवगत कराते हैं।
प्रियंका विश्नोई 2016 में आरएएस टॉपर रहीं। उनकी शादी फलोदी जिले के गांव सूरपुरा निवासी आबकारी इंस्पेक्टर विक्रम बिश्नोई के साथ हुई थी।
वे राजस्थान के ही बीकानेर जिले के गांव नोखा की रहने वाली थीं। उनके पिता पेशे से वकील हैं और ससुर सहीराम बिश्नोई राजस्थान पुलिस विभाग में अधिकारी रह चुके हैं।
प्रियंका ड्यूटी के दौरान अकसर राजस्थान की पारपंरिक ड्रेस और घूंघट में देखा जाता था।