जोधपुर

जोधपुर शहर में होने वाले क्रिकेट मैच में हिस्सा लेने के लिए देश-विदेश के कई नामी क्रिकेटर यहां पहुंचे।


Rakesh Mishra

20 September 2024

एयरपोर्ट पर उतरते ही फैंस ने उनका स्वागत किया और सेल्फी ली।

मैच के लिए क्रिकेटर सुरेश रैना, हरभजन सिंह, रोस टेलर, जेसी राइडर, स्टुअर्ट बिन्नी, रॉबिन उथप्पा सहित अन्य क्रिकेटर जोधपुर पहुंचे।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 'LLC' का नया सीजन इस बार जोधपुर में 20 सितंबर से शुरू होने होने जा रहा है।

टूर्नामेंट का फर्स्ट चरण अंतर्राष्ट्रीय बरकतुल्लाह खान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

लीजेंड लीग क्रिकेट के कुल 6 मैच इस बार जोधपुर के अंतरराष्ट्रीय बरकतुल्लाह खान क्रिकेट स्टेडियम में होंगे।

20 सितंबर से लीजेंड लीग क्रिकेट 'LLC' के पहले मैच का आगाज शाम 7 बजे होगा।