जोधपुर

Navratri 2024 : राजस्थान पत्रिका डांडिया महोत्सव में थिरका जोधपुर…देखें तस्वीरें


Rakesh Mishra

7 October 2024

झिलमिलाती रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक परिधानों से सजे जोधपुराइट्स, गरबा के गूंजते गीत और डांडियों की खनक से गूंजता शिवगढ़ रिसोर्ट।

ऐसा ही नजारा राजस्थान पत्रिका के विमल इलायची महारास डांडिया महोत्सव के दूसरे दिन नजर आया।

आयोजन का हिस्सा बनने के लिए शहर के कोने-कोने से लोग जुटे।

महोत्सव में भागीदारी की ललक मन में ऐसी थी कि परंपरागत परिधानों में सज-धजकर लोगों ने माहौल में रंग जमा दिया।

बच्चों और युवाओं ने जमकर डांडिया खनकाए, वहीं महिलाएं भी गरबा रमने में पीछे नहीं रहीं।

ट्रेडिशनल ड्रेसअप में युवा, किशोर-बच्चों की टोलियों की मस्ती धमाल की रंगत ने अलग ही माहौल पैदा किया।

कार्यक्रम में एंकर की भूमिका संदीप सेन और तरूणा अग्रवाल ने निभाई।