पूजा बिश्नोई जोधपुर की एथलीट हैं। उनका जन्म जिला मुख्यालय से तीस किलोमीटर दूर गांव गुड़ा बिश्नोइयान में हुआ था।
पूजा ने अंडर 19 के 59 वें ऑल इंडिया एथलेटिक्स टूर्नामेंट में चार गोल्ड जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था।
पूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे कई क्रिकेटर्स से मुलाकात कर चुकी हैं।
पूजा का जुनून देखकर विराट कोहली फाउंडेशन न्यूट्रिशन, ट्रेनिंग आदि का सारा खर्च उठा रहा है।
पूजा रोज सुबह 3 घंटे प्रैक्टिस करने के बाद स्कूल चली जाती हैं। शाम को करीब 5 घंटे रनिंग करती हैं।
पूजा बिश्नोई को टीवी देखना पसंद नहीं है। हालांकि ये सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
पूजा की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।