कटनी

पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर अमर शहीदों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि।


Mohammad Faiz Mubarak

21 October 2024

जिला पुलिस कप्तान अभिजीत रंजन (भा.पु.से.) के नेतृत्व में शहीद परेड का आयोजन किया गया।

शहीद परेड में सामिल हुए जिले के सभी पुलिस अधिकारियों समेत जनप्रतिनिधि।

कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जवानों द्वारा गन बैरल के साथ परेड लाइन पर शोक परेड के माध्यम से शहीदों की शहादत को नमन किया गया।

जवानों ने अपना सिर झुकाकर और श्रद्धा सुमन अर्पित कर शहीदों की याद में कार्यक्रम को विशेष रूप दिया।

सिक्किम के पाक्योंग में सेना वाहन दुर्घटनाशहीद हुए कटनी के ग्राम हरदुआ के वीर स्वर्गीय प्रदीप पटेल के परिजन का सम्मान किया गया।

पुलिस स्मृति दिवस पर अफसरों ने कहा- शहीदों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। ये बलिदान देश के लिए अमर रहेगा। उन्हें हर साल श्रद्धांजलि दी जाती रहेगी।