कवर्धा जिले को मिनी शिमला कहे जाने वाले चिल्फीघाटी में ठंड शबाब पर है। यहां पर न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच चुका है।
घाटी क्षेत्र के पैरावट, फूल, पत्तों पर रातभर ओस का पानी रहता है। भोर सुबह 3 से 5 बजे के बीच न्यूनतम तापमान होते ही यह ओस जम जाती है।
बर्फ की सफेद चादर के रुप में दिखाई देने लगे हैं। इसके कारण ही ओस जमने लगा है।
ठंड के साथ ही चिल्फी में पर्यटकों की संया बढ़ती जा रही है। 14 दिसंबर को चिल्फी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।