खरगोन

मुंबई में मोनालिसा


Avantika Pandey

13 May 2025

Viral girl Monalisa: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपनी अपकमिंग फिल्म तो कभी अपने वीडियो के लिए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

मोनालिसा इस समय अपने म्यूजिक वीडियो को लेकर चर्चा में है। म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए मोनालिसा मुंबई पहुंची, जहां से उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।

मुंबई दर्शन करते हुए उनका वीडियो वायरल हो रहा है। वो वहां जाकर सेलेब्स से भी मिल रही हैं और उनके साथ पोस्ट शेयर कर रही हैं।

मोनालिसा ने मुंबई आकर ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस कांची सिंह से भी मुलाकात की है। मोनालिसा को इस तरह से आगे बढ़ता देख उनके फैंस बहुत खुश हो रहे हैं।

बता दें कि, जल्द ही वह सिंगर उत्कर्ष के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं।

इससे पहले मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ फिल्म साइन की थी, जिसकी तैयारी भी वह कर रही हैं।