कोंडागांव

Tatamari Hill Station: बस्तर का प्रवेशद्वार कहलाती है केशकाल घाटी। बेहद रोमांचक, बेहद खूबसूरत।


Khyati Parihar

9 January 2025

टाटामारी ईको टूरिस्ट स्पाॅट को बहुत खूबसूरती से बनाया गया है। यह जगदलपुर मुख्यालय से 130 किलोमीटर दूरी पर केशकाल के पहाड़ियों में है।

केशकाल घाट के कोने पर स्थित इस मनमोहक टूरिस्ट स्पाॅट का प्रवेशद्वार ही इतना विशाल और कलात्मक है कि इसे देखने के लिए ही आप ठहर जाएंगे।

अंदर बड़ा सा गार्डन और वाॅक वे नजर आता है। यहां बांस से बेहद सुंदर प्वाइंट्स बनाए गए हैं। व्यूप्वाइंट को बहुत अच्छी तरह विकसित किया गया है।

Tatamari Hill Station: टाटामारी में ठहरने के लिए मिड वे समेत कंई रिज़ॉर्ट, काॅटेज और कैंपिंग का भी विकल्प हैं।

कैफेटेरिया और बच्चों के लिए प्ले एरिया भी है। साथ ही यहां एडवेंचर स्पोर्ट्स, ट्रेकिंग, बर्ड वाॅचिंग और फिशिंग जैसे शौक भी आप पूरे कर सकते हैं।

केशकाल घाटी में टाटामारी के आसपास अगर आप झरने देखने निकलें तो आपको अपनी ट्रिप के दिन बढ़ाने पड़ेंगे। यहां 17 से 20 के करीब झरने हैं।

हरियाली की चादर ओढ़े पहाड़ों के बीच कब आपको एक नया झरना देखने मिल जाए, कहना मुश्किल है।

यहां आसपास मांझिनगढ़,घूमर, होन्हेद आदि बेहद खूबसूरत झरने हैं। ये नजारे शिमला-मनाली से कम नहीं हैं।

टाटामारी के आसपास घूमने की ढेर सारी जगहें हैं। आपके पास चित्रकोट और तीरथगढ़ जैसे प्रसिद्ध झरनों के अलावा बीसियों झरने देखने का अवसर है।

इसके अलावा भंगाराम मंदिर,सुरदोंगढ़ झील, महालक्ष्मी शक्ति पीठ, कांकेर पैलेस, अनेक गुफाएं, उनमें प्रागैतिहासिक चित्रें भी है।

साथ ही स्थानीय खानपान और आदिवासी संस्कृति के साथ यादें सहेजने के लिए उनके बनाए कलात्मक हस्त निर्मित पीस भी खरीद सकते हैं।

टाटामारी कई प्राचीन मंदिरों का घर है, जिनमें भगवान शिव को समर्पित प्रसिद्ध महादेव मंदिर भी शामिल है। यह मंदिर 11वीं शताब्दी का है और हिंदुओं का एक लोकप्रिय तीर्थ स्थल है।

टाटामारी का आसपास का क्षेत्र हरे-भरे जंगलों से भरा है, जिनमें नदियाँ और झरने बहते हैं। ये जंगल बाघ, तेंदुए, हाथी और कई पक्षी प्रजातियों सहित विभिन्न वन्यजीवों का घर हैं।

Tatamari Hill Station: यहां कई पगडंडियां और पथ भी हैं जिनका भ्रमण ट्रेकर्स और पैदल यात्री कर सकते हैं।

यह गांव अपने पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है, जिसका स्वाद स्थानीय रेस्तरां में लिया जा सकता है।

केशकाल के टाटामारी में दो पहाड़ियों को जोड़कर ग्लास ब्रिज तैयार किया गया है, जिसपर से पर्यटक केशकाल घाटी के सौंदर्य को करीब 90 मीटर की ऊंचाई से निहारते है।