छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मौसम शुष्क होने के साथ ही तापमान में इजाफा जारी है।
मौसम विभाग ने न्यनूतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की है। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने का अनुमान लगाया है। शनिवार सुबह तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ धूप तेज हो गई।
दोपहर में लोग धूप से बचने का प्रयास करने में लगे रहे। दिन में वातावरण गर्म होने की वजह से मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान में इजाफा के साथ 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।
धूप की वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसी के साथ शहरी क्षेत्र में ठंड लगभग पूरी तरह से गायब हो गई है। हालांकि ग्रामीण व वनांचल क्षेत्रों में अब भी ठंड पड़ रही है। लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।