छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मौसम में बदलाव के बीच तेज धूप एक बार फिर चूभने लगी है। अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री से अधिक दर्ज की गई हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में इजाफा के साथ गर्मी बढ़ने का अनुमान लगाया है।
मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। दो दिन पहले तेज हवा और बारिश से मौसम का रुख बदल गया था। गर्मी से लोगों को राहत मिली थी। लेकिन मौसम में बदल रहा है। तेज धूप लोगों को एक बार फिर परेशान करने लगी है।
सुबह नौ बजे से ही तेजधूप लोगों को चूभने लगी है। दो से तीन दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री इजाफा दर्ज किया गया है।
बुधवार सुबह लगभग 11 बजे अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री दर्ज किया गया। लोग धूप से बचने के लिए गमछा सहित अन्य कपडे़ का सहारा लेते रहे और छांव की तालाश करते रहे। सूर्य ढलने के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। न्यनूतम पारा 18.2 डिग्री दर्ज किया गया।